फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौर्यध्वज, योगनगरी एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-जम्मूतवी व कंदरोड़ी रेलवे यार्ड में चलेगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जम्मूतवी और कंदरोड़ी रेलवे यार्ड में काम होने के चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली मौर्यध्वज, योगनगरी सहित छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं चार ट्रेनें लेट और बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जम्मूतवी और कंदरोड़ी रेलवे यार्ड में काम करने के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से ट्रेन नंबर 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 सितंबर, 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 14 सितंबर, 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 17 सितंबर, 12492 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 15 सितंबर, 14606 जम्मूतवी-हरिद्वार योगनगरी एक्सप्रेस 17 सितंबर और 14605 हरिद्वार-जम्मूतवी योगनगरी एक्सप्रेस 18 सितंबर को रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 14 से 18 सितंबर तक पठानकोट से वापस होगी, जबकि ट्रेन नंबर 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 सितंबर को अमृतसर तक चलेगी। 17 सितंबर को 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस कामाख्या से साढ़े चार घंटे की देरी से चलेगी। 18 सितंबर को 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस जालंधर कैंट, जालंधर सिटी, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें