फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कर नहीं चुकाने पर छह दुकानों को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गृह कर बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को ढोलीखाल और खजूरतला में बकायेदारों की छह दुकानों को सील किया। साथ ही अन्य बकायेदारों से पांच लाख रुपये की वसूली भी की।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव के निर्देशन में नगर निगम के राजस्व विभाग ने कर वसूली अभियान चलाया गया। ढोलीखाल में बकायेदार द्वारा एक लाख 761 रुपये बकाया जमा न करने पर उनकी चार दुकानें सील की गई। इसी तरह खजूरतला में 48 हजार रुपये कर जमा नहीं कराने पर दो दुकानों को सील किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ने कहा कि बकायादारों द्वारा कर जमा कराने पर ही सील खोली जाएगी। यदि संपत्ति सील करने के बाद भी कर जमा नहीं कराया जाता है तो विभाग कुर्की की कार्रवाई करेगा। विभाग ने ढोलीखाल में ही सरदार अनवर तथा जफर अहमद, हामिदा बेगम, नसीर अहमद आदि को बकाया जमा न करने पर चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया। इसके अलावा विभाग द्वारा लगाए गए शिविरों में पांच लाख रुपये की वसूली की गई है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने सभी बकायादारों से अपील की है, कि वह कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो बकाया कर निगम के कैश काउंटर पर जमा करा दें। टीम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, कर अधीक्षक विनय शर्मा, प्रवर्तन दल से नरेश चंद, हेमराज, नवाबुद्दीन, क निरीक्षक लोकेश, नितिन, टीसी परवेज, नदीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें