फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से छह मरीजों की मौत, 860 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना से छह और मरीजों की मौत हुई है। अभी तक जनपद में कोरोना से 339 मरीज जान गंवा चुके हैं। सोमवार को 860 नए संक्रमित मिले। जिनके बाद जिले में अभी तक मिले कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 26980 हो गई है। उधर, सोमवार को 1029 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिनके बाद 7534 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे से सोमवार की शाम चार बजे तक जिले में कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई। इनमें चार मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुई हैं, जबकि दो मरीजों ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। उधर, सोमवार को मिले संक्रमितों में गंगोह के 50 लोग शामिल हैं। इनमें गंगोह नगर के 17, मोहम्मद और बीराखेड़ी के 13-13, तीतरों के छह और कानूनगोयान के चार संक्रमित शामिल हैं। इनके अलावा तिवाया के 19, पेपर मिल रोड के 18, जिनमें ज्यादातर हिम्मतनगर के हैं। नवीन नगर के 12, अब्दुल्लापुर के 11, जसमौर, मिर्जापुर तथा पीएचसी और सीएचसी के नौ-नौ लोग शामिल हैं। उमाही के आठ, चंद्रनगर, कासमपुर, उग्राहू, तौता चौक और गिल कॉलोनी के सात-सात, जिला जेल, जड़ौदा जट्ट, शारदानगर, सुन्हेटी खड़खड़ी, आवास विकास, पुलिस लाइन, हकीकतनगर, सलेमपुर, मिश्रा कॉलोनी के छह-छह, बीन्नाखेड़ी, शिमलाना, पीकी, पंजाबी बाग, विष्णुधाम कॉलोनी, टीचर कॉलोनी के पांच-पांच, प्रेमवाटिका, पीटीसी, अंबेहटा पीर, ज्ञानविहार, आंबेडकरपुरम, शंकरनगर के चार-चार तथा भगवती कॉलोनी, मोहल्ला कायस्थान रामपुर मनिहारान, एआरसी सरसावा, बढेड़ी, मानकमऊ, जैन कॉलेज रोड, कायस्थवाड़ा, आरकेपुरम, पैरामाउंट कॉलोनी, चर्च कम्पाउंड, एसबीडी जिला अस्पताल परिसर, माधोनगर, पंजाबी बाग, सलेमपुर, शुगर मिल के तीन-तीन लोग शामिल हैं।
ठीक होने वालों की संख्या अधिक
सहारनपुर। सोमवार को 860 नए संक्रमित मिले, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 1029 रही। ऐसा 41 दिन बाद हुआ है, जब ठीक होने वालों की संख्या पॉजिटिव मिलने वालों से अधिक है। 31 मार्च 2021 के बाद से प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों की संख्या ठीक होने वालों से अधिक रही है। इससे पहले 30 मार्च को 12 लोग संक्रमित मिले थे, जबकि ठीक होने वाले 16 मरीज थे। ऐसे में सोमवार के आंकड़े अच्छा संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें