फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरकारी अस्पतालों में संविदा पर नियुक्त होंगे छह डॉक्टर

Mon, 19 Aug 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत छह चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। इन चिकित्सकों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से होगा। जिसके लिए कलक्ट्रेट में 28 अगस्त को चयन समिति की ओर से साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों को रफ्तार देने के लिए अब विभिन्न पटलों पर डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद में मैटरनल हेल्थ कार्यक्रम के तहत दो महिला चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति होगी। इसके अलावा एसबीडी जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर के लिए तीन और एक ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) की नियुक्ति हाई डिपेंडेंसी यूनिट पर की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि नए डॉक्टरों के नियुक्त के बाद कार्यक्रम गति पकड़ेंगे। 28 अगस्त को कलक्ट्रेट में साक्षात्कार होगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र के साथ समिति के सामने साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। उक्त पदों की नियुक्ति एक वित्तीय वर्ष के लिए मान्य होगी, जिसे भारत सरकार से अनुमोदन के बाद ही आगे बढ़ाया जा सकता है। नए डॉक्टरों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें