फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में नहीं देना होगा किराया

Mon, 19 Aug 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराया नहीं देना होगा। परिवहन निगम की ओर से निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी परिचालक के पास जमा करनी होगी। इस संबंध में शासन से परिवहन निगम को पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन

जिले में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। इसके लिए 25 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है, जिन पर अलग-अलग जिलों के 1,08,720 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सभी केंद्र महानगर में हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त रहेंगे। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन निगम की ओर से भी तैयारी की जा रही है। इस दौरान आम यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा के भी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। जिस तरह प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क सेवा प्रदान की है। उसी तरह पुलिस की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा दी जाएगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला व पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए 21 अगस्त की रात 12 से 24 अगस्त रात 12 बजे तक और 29 अगस्त की रात 12 बजे से एक सितंबर तक निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए अपने साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी परिचालक को देना होगा।
विज्ञापन

- बस स्टैंड पर पहुंचे परिवहन निगम अधिकारी

रक्षाबंधन और पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर परिवहन निगम अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। रविवार को क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह रेलवे रोड बस स्टैंड पर पहुंचे और यहां चालक-परिचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस से भी सहयोग की अपील की। क्योंकि रेलवे रोड बस स्टैंड पर इतनी जगह नहीं है कि सभी बसें खड़ी हो सकें। सड़क किनारे बसें खड़ी रहती हैं, इसलिए कई बार जाम की स्थिति बनती है। पुलिस भर्ती परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के आने से व्यवस्था बनाना परिवहन निगम ही नहीं पुलिस के लिए भी चुनौती रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें