फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में पहुंचकर आरोपियों के बयान लेगी एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टपरी स्थित को-ऑपरेटिव शराब फैक्टरी में पकड़ी गई 100 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में मंगलवार को भी एसआईटी लखनऊ ने आबकारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही विभाग के आरोपी अधिकारियों और फैक्टरी मालिक सहित दस लोगों को उनके बयानों के लिए उनके पतों पर नोटिस भेजे गए। एसआईटी द्वारा जेल गए आरोपियों के बयान भी जेल में जाकर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को भी आबकारी उपायुक्त कार्यालय में एसआईटी ने करीब तीन घंटे पड़ताल की। इसके अलावा निलंबित चल रहे आबकारी विभाग के अधिकारियों और शराब फैक्टरी मालिक सहित दस लोगों के बयान दर्ज करने के लिए उनके नाम नोटिस तैयार कर किए। साथ ही जेल में बंद आरोपियों के बयानों की भी तैयारी कर ल गई है। इससे पूर्व एसआईटी ने इस मामले में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा से भी मुलाकात की। इसके बाद नवागंज चौक के पास स्थित आबकारी कार्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसआईटी के प्रभारी आइपीएस देव रंजन वर्मा ने टीम के साथ दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। विभागीय सूत्र बताते हैं एसआईटी की जांच में लगातार आबकारी विभाग के अधिकारियों और शराब फैक्टरी से जुड़े लोगों के खिलाफ सुबूत मिल रहे हैं। ऐसे में अभी कई और लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आईपीएस देव रंजन वर्मा ने बताया जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे शासन को सौंपा जाएगा। शासन स्तर से ही आगे की कार्रवाई होगी।।
यह है प्रकरण
एक सप्ताह पूर्व लखनऊ और मेरठ एसटीएफ ने टपरी स्थित शराब फैक्टरी पर छापा मारकर 100 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी थी। इसके बाद सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन मेरठ आमीर जमील की तरफ से दो एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें आबकारी अधिकारियों के अलावा शराब फैक्टरी मालिक सहित 18 लोगों नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें