फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक अभियान के तहत आज से खोजे जाएंगे टीबी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टीबी के मरीजों को खोजने के लिए आज से दस्तक अभियान शुरू हो रहा है। दस से 24 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि की टीम घर-घर जाकर मरीजों का पता लगाएंगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश जैन ने बताया कि टीमें घर-घर जाकर संचारी रोगों के साथ साथ टीबी के लक्षणों की जानकारी प्राप्त करेंगी। यदि कोई संभावित मरीज मिलता है तो उसकी जानकारी विभाग को देंगी। इसके बाद विभाग के पर्यवेक्षक मरीज के घर जाकर उसकी जांच करेंगे। टीबी की पुष्टि होने पर मुफ्त इलाज किया जाएगा। इस दौरान डॉ. आशीष कुमार, मुकेश कुमार, परवेंद्र यादव, एमपी सिंह चावला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें