फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक कर बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
काव्य अपनी बहन अनुश्री से तिलक करवाता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तिलक कर बहनों ने की भाइयों की दीर्घायु की कामना
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले भर में भैया दूज पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही भाइयों ने बहनों को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह रहा।
शनिवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया-दूज श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न उपहार लेकर भाई बहनों के घर पहुुंचे। बहनों ने भाइयों को तिलक कर मिठाई खिलाई। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार के रूप में कपड़े, जेवरात, गिफ्ट आइटम सहित शगुन के तौर पर रुपये भी दिए। बहनों ने भाइयों को तिलकर गोला और मिठाई दी। इसके साथ ही भाइयों को अपने घर पर भोजन कराया। परिवार की बुजुर्ग महिलाओं ने छोटी बच्चियों को भैया-दूज पर्व की महता को समझाया। छोटी बच्चियों ने भी घरों में अपने भाइयों को तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पर्व को लेकर पूरे दिन बहन और भाइयों ने खुशियां बांटी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी दी बधाइयां
भैया दूज पर युवाओं ने अपनी बहनों से तिलक कराते हुए सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड किए। इसके साथ ही एक-दूसरे को भैया दूज पर्व की शुभकामनाएं दी। पर्व को लेकर बच्चों में भारी उत्साह दिखा।
विज्ञापन

मंदिरों में पहुुंचकर भी की पूजा अर्चना
सुबह और शाम के समय बहनों व भाइयों के अलावा लोगों ने मंदिरों पहुंचकर भी पूजा अर्चना की। साथ ही भगवान को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए। महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, विश्रामपुरी काल भैरव सहित अनेक मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

अर्जुन अपनी बहन से तिलक करवाते- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें