फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी भाइयों के लिए बहनों ने भेजीं राखियां

विज्ञापन
जिला कारागार काउंटर पर बंदी भाईयो के लिये भिजवायी गयी राखी और पेकेट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण काल में रक्षाबंधन पर इस बार बहनों की जिला कारागार में बंद भाइयों से मुलाकात नहीं हो पाएगी। इसके चलते जेल में बंद भाइयों के लिए बहनों से लिफाफों में ही राखियां और तिलक सामग्री मंगवाई गईं हैं। जिला जेल के बाहर बने काउंटर पर राखियों वाले लिफाफे पहुंच रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लिफाफों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही।
विज्ञापन

जिला जेल के काउंटर पर मौजूद कर्मचारी मोनू शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के कारण पूरे हालात ही बदल गए हैं। हर साल रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों से मुलाकात के लिए बहनें आतीं थीं। उनके साथ उनके परिवार के अन्य लोग भी काफी संख्या में पहुंचते थे। मुलाकात की व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। मगर कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइड लाइंस के कारण इस बार बहनों से लिफाफों में ही राखियां और तिलक सामग्री मंगवाई गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक करीब 30 बहनों ने राखियों वाले लिफाफे भिजवाए हैं। लॉकडाउन के बीच बहनों की जगह उनके परिवार से पिता या अन्य लोग लिफाफों को लेकर आ रहे हैं।
बंदी, बैरक, नाम के साथ जुटाए गए लिफाफे
- रक्षाबंधन के लिए निर्धारित गाइड लाइंस के मुताबिक बंदी और उसके पिता के नाम के अलावा बैरक संख्या और सजा के साल सहित लिफाफों का विवरण दर्ज किया जा रहा है। इसी विवरण के मुताबिक ये लिफाफे जेल में बंद भाइयों तक पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

गाइड लाइंस का अनुुपालन करना जरूरी
- वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर शासन की ओर से गाइड लाइंस जारी की गई है। इनका अनुपालन करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि बहनों की ओर से भिजवाए गए लिफाफे ही अब यहां बंद भाइयों को दिए जाएंगे।

जिला कारागार काउंटर पर बंदी भाईयो के लिये भिजवायी गयी राखी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें