फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में सन्नाटा, नेताओं ने साधी चुप्पी

Tue, 25 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में सूना पड़ा सपा का कार्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच सहारनपुर में भी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह सकते में हैं। अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। उधर, नेताओं की जुबान पर भी चुप्पी है। हालांकि हर कोई इसे परिवार का झगड़ा बताकर खुद का पार्टी का वफादार बताने में जुटा है। 
विज्ञापन


दो दिन से प्रदेश सरकार और समाजवादी पार्टी में मचे उलटफेर पर सहारनपुर में भी सपाई पैनी नजर जमाए हुए है।   जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने सांसद रामगोपाल यादव का पुतला फूंका था। अब सोमवार को दूसरे धड़े ने सांसद अमर सिंह का पुतला जलाया। इससे अलग हाईकमान में मचे घमासान के बीच सोमवार को पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा ही पसरा रहा। 

पार्टी के इस घमासान से स्थानीय नेता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जबकि कई कार्यकर्ता और नेता लखनऊ में भी डेरा जमाए हुए हैं। उधर, सोशल मीडिया पर भी जमकर कटाक्ष किए जा रहे हैं। कोई सीएम अखिलेश के समर्थन में तो कोई सपा मुखिया के पक्ष में लगातार पोस्ट डाल रहे हैं। कुल मिलाकर सियासी उठापठक पर सपा के साथ ही दूसरे दलों के लोग भी पूरी नजर गड़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें