फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार की महाबंदी के दिन बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
नागल में रविवार की बंदी के दौरान पुलिस के साथ गश्त करते श्रम विभाग के अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
देवबंद/ नागल (सहारनपुर)। महाबंदी में रविवार को देवबंद के बाजार पूरी तरह बंद रहे। वहीं, जिला प्रशासन के निर्देशों में अमल कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय रहा।
विज्ञापन

रविवार को बंद की घोषणा और साप्ताहिक अवकाश के चलते देवबंद के बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद होने के साथ साथ अधिकतर लोग दिन भर घरों के भीतर ही रहे। इतना ही नहीं हाथ रेहड़ी पर फल, सबजी, चाट आदि बेचने वाले लोग भी सड़कों पर नहीं निकले। स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारी नगर का भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते रहे। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। हाईवे पर अनावश्यक वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
नागल में रविवार के महाबंदी का कड़ाई से पालन कराने को श्रम विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की गाइड लाइन का पालन जरूरी है। इसके अतिरिक्त देहात के नकुड़, नानौता, रामपुर मनिहारान, गंगोह, छुटमलपुर, बेहट, गागलहेड़ी, बिहारीगढ़ आदि कसबों में भी रविवार की महाबंदी पूरी तरह सफल रही।

देवबंद में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के चलते बंद पड़ा बाजार व सुनी सड़कें- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें