फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सिद्दीकी और गौतम ने कटवाया मेरा टिकट’

Mon, 19 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
स्वागत समारोह में धर्मसिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में बसपा से टिकट कटने के बाद रविवार को सहारनपुर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नकुड़ विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर ही पहुंचे हजारों समर्थकों के साथ शहर में जुलूस के रूप में घर पहुंचे। इसके बाद डीएम आवास के पास स्थित बैंक्वेट हाल में सभा कर समर्थकों का मन टटोला। 

 धर्म सिंह सैनी ने टिकट बहाली के लिए बसपा को 19 सितंबर की दोपहर 12 बजे तक का समय दिया। इसके अलावा पश्चिमी यूपी प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम के खिलाफ खुला मोर्चा खोल इन्हें ही टिकट काटे जाने के लिए जिम्मेदार बताया। 
विज्ञापन


टिकट कटने के बाद से डॉ. सैनी लखनऊ में थे। रविवार को वह ट्रेन से वापस लौटे। ऐसे में उनके हजारों समर्थक सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर डेरा डाले हुए थे। जैसे ही वह स्टेशन पहुंचे।

समर्थकों ने उन्हें मालाएं पहनाकर कंधे पर उठा लिया। इसके बाद वह गाड़ियों के लंबे काफिले और हजारों समर्थकों के साथ खुली जीप पर खड़े होकर दाबकी जुनारदार के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल पहुंचे।

यहां उन्होंने समर्थकों की सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की साजिश के तहत उनका टिकट काटा गया है। आरोप लगाया कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी और जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम ने 11 सितंबर की रैली में नकुड़ से भीड़ न आने की झूठी रिपोर्ट बहनजी को दी।

उन्होंने टिकट बहाली के लिए बसपा को 19 सितंबर की दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है।   सभा के दौरान सैनी ने कहा कि बहनजी की रैली को सफल बनाने के लिए उन्होंने दिन-रात एक किया। 
  
सभा के दौरान समर्थकों ने धर्मसिंह सैनी को भाजपा ज्वाइन करने का इशारा किया। हालांकि अंतिम निर्णय क्या होगा। यह तो समय ही बताएगा। डॉ. सैनी ने बताया कि टिकट कटने के बाद उनके पास कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और अखिलेश यादव के यहां से फोन आए हैं।

खुद को बसपा की सिपाही बताया। कहा कि यदि बसपा छोड़नी पड़ी तो उन्हें घर छोड़ने जैसा दुख होगा। मगर वह अपने समर्थकों को भी नहीं छोड़ सकते। 

इनाम देने के बहाने लखनऊ बुलाया ः डॉ. धर्म सिंह ने बताया कि रैली से अगले दिन नसीमुद्दीन सिद्दीकी का फोन उनके पास आया। उन्होंने रैली की सफलता की बधाई दी और कहा कि बहनजी ने लखनऊ बुलाया है। बहनजी तुम्हें कुछ इनाम देना चाहती हों। इसके बाद बहनजी से मिलवाकर उनकी झूठी शिकायत कर टिकट कटवा दिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें