फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में मिल रही एंट्री से टेंशन में दावेदार

Mon, 19 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : Getty
विज्ञापन
सहारनपुर में प्रदेश में चुनावी बिसात बिछने के साथ ही सियासी उथल-पुथल शुरू हो चुकी है। ऐसे में सहारनपुर के भी दो विधायकों ने अपनी पार्टी से बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक पूर्व विधायक और एक पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री भी भाजपा के साथ आ चुके हैं। इनकी आमद से पार्टी में टिकट के दावेदारों की टेंशन बढ़ गई है। कारण, हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले यह चारों दावेदारों की राह मुश्किल करेंगे। 

इसके अलावा अब बसपा से टिकट कटने के बाद डा. धर्म सिंह सैनी के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में सात में से पांच सीटों पर भाजपा के लिए टिकट तय करना बेहद कठिन हो सकता है।      
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के बाद अब भाजपा के सामने यूपी में मिशन-2017 की चुनौती है। उधर, दूसरी पार्टियों में मची बगावत के बीच दूसरी पार्टियों के विधायक और नेता भाजपा का रुख कर रहे हैं।

सहारनपुर में गंगोह से कांग्रेस विधायक रहे प्रदीप चौधरी और बेहट के बसपा विधायक महावीर राणा ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि इन दोनों मौजूदा विधायकों ने टिकट के आश्वासन के बाद ही भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया होगा। 

उधर, 26 मई को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले देवबंद से पूर्व विधायक मनोज चौधरी और बसपा में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे विनोद तेजयान भी भाजपा का दामन थामा था। 
विज्ञापन


वर्ष 2012 में मनोज चौधरी ने देवबंद सीट पर बसपा के टिकट और विनोद तेजयान कांग्रेस के टिकट पर रामपुर मनिहारान सीट से बेहद कम अंतर से चुनाव हारे थे।

दोनों ही भाजपा में भी टिकट का दावा करेंगे। इसके अलावा गंगोह और बेहट में दूसरी पार्टियों से आए मौजूदा विधायक भी अपना दावा मजबूत रखेंगे। 
उधर, बसपा से टिकट कटने के बाद डा. धर्म सिंह सैनी के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

कुल मिलाकर जिले की सात में से पांच सीटों पर दूसरी पार्टियों से आए नेता भाजपा के दावेदारों के लिए मुश्किल पैदा करेंगे।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें