फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बालाजी भगवान का चांदी के चोले से हुआ शृंगार

विज्ञापन
बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में भगवान बालाजी का श्रृंगार करते अतुल जोशी महाराज। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गुरु पूर्णिमा से पूर्व श्री बालाजी धाम में बालाजी भगवान का अभिषेक करने के साथ ही चांदी के चोले से शृंगार किया गया। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने वैश्विक महामारी कोरोना से संपूर्ण विश्व के जनमानस के आरोग्य हेतु श्री बालाजी भगवान का संपूर्ण शृंगार करते हुए लगातार हनुमान चालीसा पाठ कर प्रार्थना की। अतुल जोशी जी महाराज ने सर्वप्रथम गंगाजल से श्री बालाजी भगवान, भैरव जी महाराज और श्री प्रेतराज सरकार का जलाभिषेक किया। इसके उपरांत सिंदूर चढ़ाकर चांदी का शृंगार किया। इसके साथ ही सोने का अरक चढ़ाया गया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि भगवान श्री हनुमान सिंदूर का चोला चढ़ाने से बहुत जल्दी प्रसन्न होते है और मनोवांछित फल प्रदान करते है। वर्तमान परिस्थिति में कोरोना महामारी से रक्षा ही महत्वपूर्ण है। इसलिए श्री बालाजी महाराज से चोला अर्पित कर समस्त विश्व के कल्याण की प्रार्थना की गई है। उन्होंने लोगों से नियमित श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की। इस दौरान पांच से छह लोग ही धाम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें