फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा मुक्त की रिपोर्ट नहीं देने वालों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने संबंधी रिपोर्ट नहीं भेजने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। यह निर्देश मंडलायुक्त लोकेश एम ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान दिया, साथ ही उन्होंने
विज्ञापन

मंडल के तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवनिर्मित भवनों की चारदीवारी के पास एक सप्ताह के अंदर पौधरोपण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा जल निगम की परियोजनाओं की भी जांच कर रिपोर्ट दें।
बुधवार को 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। उसमें मंडलायुक्त ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्था कार्य शुरू करने से पहले और बाद के फोटोग्राफ जरूर भेजें। पुलिस बैरकों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराने के लिए कहा कि पुलिस बैरक हवादार और प्रकाशयुक्त बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस बैरक में फर्श उच्च गुणवत्ता का बनाया जाए। मेडिकल कॉलेज में कुछ जगहों पर टूट-फूट की तत्काल मरम्मत कराई जाए और ऑडिटोरियम को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बेहट में बन रहे स्पोर्टस कॉलेज और बच्चों के हॉस्टल आदि में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। राजकीय महाविद्यालय गंगोह के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध होने पर भी कार्य कम होने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शामली शम्भूनाथ तिवारी सहित अन्य विभागों के मंडलीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें