फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी में गूंजे श्री बालाजी महाराज के जयकारे

विज्ञापन
पेपर मिल रोड़ पर निकली बालाजी की प्रभात फैरी में जयघोष करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई। भगवान बालाजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड स्थित धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज के निवास स्थान से प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया गया। सर्व प्रथम अतुल जोशी महाराज ने श्री बालाजी महाराज, कोतवाल साहब और श्री प्रेतराज सरकार के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रभातफेरी हिम्मतनगर, विनय विहार, मिल व्यू कॉलोनी, राज विहार, ब्रह्मपुरी कॉलोनी होते हुए कपिल विहार में कमल प्रकाश शर्मा के आवास पर पहुंची, जहां पर प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि ब्रह्म मुहूर्त में जाप व पूजा करने से मनुष्य का कल्याण होता है। बालाजी महाराज की कृपा से व्यक्ति भव सागर तर जाता है। इस दौरान हुकुम सिंह, अशोक शर्मा, अनिल सैनी, शिला विजन, संदीप चौहान, चंद्र प्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, अजय सूरी, चांद कुमार सैनी, तपेश्वर दत्त, विनीत शर्मा, धर्मपाल सिंह, अयोध्या प्रसाद, शुभम सैनी, अशोक, सुरेंद्र कुमार, प्रहलाद जोशी, मयंक जोशी, गोविंद प्रसाद, रजनी वालिया, भावना, देविका, अनुराधा शर्मा, आरती बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें