फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे प्रभु श्रीराम और बालाजी महाराज के जयकारे

विज्ञापन
भगवती कॉलोनी में बालाजी की प्रभातफैरी के समापन पर जयघोष करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रभु श्रीराम और बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाराजा गार्डन स्थित सुरेंद्र उनियाल के निवास स्थान से प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल साहब व श्री प्रेतराज सरकार के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभातफेरी प्रेमपुरी कॉलोनी होते हुए भगवती कॉलोनी में रेखा वालिया के निवास स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुुुओं ने पुष्प वर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि श्री बालाजी महाराज की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने बताया कि धाम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 15 फरवरी की सुबह श्री रामायण का पाठ शुरू होगा, जो 16 फरवरी को संपन्न होगा। 17 फरवरी को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज प्रवचन करेंगे। 18 फरवरी को धाम से भगवती कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो धाम पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान राजकुमार, विवेक गुप्ता, संजय जैन, नीरज वालिया, मनोज वालिया, अजय सिंघल, विनीत, अजय अग्रवाल, विजय शर्मा, धर्मपाल, बबलू, सतीश गुप्ता, गोविंद प्रसाद, धनंजय शुक्ला, पीयूष, योगेश, नवीन मौजूद रहे।

भगवती कॉलोनी में बालाजी की प्रभातफैरी के समापन पर नाचते गाते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें