फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने धरना दिया, सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने धरना दिया
विज्ञापन

सहारनपुर। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और तत्काल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में दिए धरने पर जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों की कतई परवाह नहीं है। इसके चलते ही किसान विरोधी कानून लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर रोष जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने तत्काल ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, पराली एवं गन्ना पत्ती जलाने पर दर्ज हुए मुकदमे तुरंत वापस लेने आदि मांग की की। उन्होंने कहा कि जब तक पूरा गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो जाता तब तक विद्युत निगम द्वारा किसानों की आरसी ना काटी जाए। उन्होंने बिजली की दर पड़ोसी राज्यों के बराबर करने की भी मांग की। इस दौरान चरण सिंह प्रधान, नवाब प्रधान, नवीन त्यागी, अशोक त्यागी, लोकेश राणा, कल्याण सिंह, शमीम मलिक, संदीप चौधरी, विशु त्यागी, प्रिंस चौधरी, दिलशाद मलिक, किरणपाल, चंदन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें