फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी पर गोली चलाई, छाती को छूकर निकली

विज्ञापन
रेलवे क्वाटर में हुऐ झगड़े में चली गोली से घायल युवक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दोस्त के साथ हुए विवाद में समझौते के लिए रेलवे कॉलोनी में बुलाकर दवा कारोबारी पर लाठी-डंडों से हमला करने के बाद गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली छाती को छूते हुए निकल गई। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दवा कारोबारी ने खुद ही जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी रमन (25) पुत्र सतबीर दवा कारोबारी है और इन दिनों शारदा नगर में रहते हैं। रमन ने बताया कि मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास बाइक निकालने को लेकर दो युवकों से उनके दोस्त का विवाद हो गया था। तब, मामला निपट गया था।
बृहस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे आरोपियों ने दोस्त के साथ समझौते के लिए उसे रेलवे कॉलोनी में गुरुद्वारे के पास बुलाया था। वह जब मौके पर पहुुंचे तो दूसरे पक्ष के दो युवक भी वहां आ गए। दोनों युवक उससे बात करने लगे। इसी बीच अलग-अलग बाइक पर आरोपियों के साथी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने रमन पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इसी बीच एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी, जो रमन की छाती की दाहिनी तरफ रगड़ मारती हुई निकल गई। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल अवस्था में रमन बाइक से जिला अस्पताल पहुुंचे और उपचार कराया। इसी बीच रमन के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके पर पड़े खोखे भी पुलिस ने कब्जे में लिए। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस ने देखी है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

रेलवे क्वाटर में हुऐ झगड़े में चली गोली के सड़क पर पड़े खोका- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें