फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों के उल्लंघन पर दुकानें बंद कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को जैसे ही दुकानें खुलीं तो अधिकतर दुकानों पर फिर से सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर अन्य सावधानियों की अनदेखी की गई। इसी हालात के बीच कोविड नियमों के उल्लंघन पर एसडीएम ने दो दुकानें बंद करवाईं। इसके साथ ही संचालकों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई। कई अन्य दुकानदारों को भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश और अपील के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। डीएम के पास शहर के कुछ दुकानदारों द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत पहुंची तो एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को कोर्ट रोड चेकिंग की। यहां सोनी इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर एक साथ दस से अधिक ग्राहक पाए गए। इसलिए दुकान से ग्राहकों और संचालकों को बाहर निकालकर दुकान बंदी करा दी गई। इसी तरह मोबाइल की बिक्री और रिपेयर की दुकान इंप्रेशन गैलरी में 20 से अधिक ग्राहक नजर आए। यहां भी एसडीएम ने दुकानदार को चेतावनी देते हुए इसे तत्काल बंद करा दिया।
एसडीएम ने सोनी इलेक्ट्रिकल के मालिक जितेंद्र सिंह और इंप्रेशन गैलरी के मालिक अमित सेठी के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में थाना सदर में एफआईआर दर्ज करवाई गई। एसडीएम के मुताबिक ये दुकानें दो दिन तक बंद रहेंगी। इस कार्रवाई से कोर्ट रोड के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

--- लापरवाही करेंगे तो अन्य दुकानदारों के भी कटेंगे चालान
- एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की ओर से सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमण के बावजूद जो भी दुकानदार लापरवाही करेंगे। उन पर कार्रवाई की जाए। इसलिए अन्य दुकानदार भी कोविड नियमों को नहीं मानेंगे तो चालान काटने के साथ ही प्रतिष्ठान बंद कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें