गंगोह के कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 100 मीटर दौड़ में शिवम और तनिषा प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने कहा कि माता-पिता और गुरु का सम्मान करने के साथ ही हमें अनुशासन में रहना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के पहले दिन सफल बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और फुटबाल आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में 100 मी. दौड़ में शिवम सैनी, सिद्धार्थ तथा हसन मेहंदी और बालिका वर्ग में तनिषा सैनी, मानवी सैनी व शिफा मिर्जा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद के बालक वर्ग में शिवम सैनी, सिद्धार्थ तथा हसन मेहंदी और बालिका वर्ग में मानवी सैनी, शिफा मिर्जा व तनिषा सैनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में उत्कर्ष, सिद्धार्थ, शिवम व बालिका वर्ग में दिव्या सैनी, निष्ठा जैन, तनिषा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुटबाल में बालक वर्ग से कावेरी हाउस ने नर्मदा हाउस को 3-2 से हराया। बालिका वर्ग में गंगा हाउस ने नर्मदा हाउस को 7-2 से पछाड़ा। इस अवसर पर अरविंद कुमार, बिजेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।