फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट एंड शिविर में पंजाब की झांकी रही अव्वल

विज्ञापन
छुटमलपुर के डैलमोंड इंटरनेशनल में स्काउट गाइड शिविर के समापन पर पुरस्कृत प्रतिभागी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। डेलमोंड इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे स्काउट एंड गाइड शिविर का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस दौरान पंजाब की झांकी को सर्वश्रेष्ठ का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अंशुल सिंघल ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्काउट एंड शिविर से देश भक्ति और समाज सेवा की भावना पैदा होती है। चेयरमैन कुलदीप धमीजा, डायरेक्टर रंजन गुप्ता और सचिव सचिन खुराना ने कहा कि छात्र-छात्रा शिविर में सीखी गतिविधियों का इस्तेमाल समाज हित में करें। शिविर में प्रतिभागियों ने अलग राज्यों की संस्कृति को प्रस्तुत किया। इसमें पंजाब की झांकी प्रथम, गोवा की झांकी द्वितीय एवं केरल की झांकी तृतीय रही। इसमें कमांडो ब्रिज, पिरामिड बनाने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की तरफ से अलका ठाकुर ने प्रधानाचार्य को स्कार्फ पहना और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें