चिलकाना रोड पर गांव हलालपुर के निकट मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ गया युवक बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। देेहात कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।
थाना देहात कोतवाली के रहमानी चौक गली नंबर चार निवासी 19 वर्षीय रेशमा पुत्री सुल्तान अंसारी मंगलवार को पड़ोस के युवक जुबेर पुत्र महमूद के साथ बाइक से पटनी में अपने बीमार भांजे को देखने गई थी।
लौटते वक्त गांव हलालपुर के निकट चिलकाना रोड पर पीछे से आती ट्रैक्टर ट्राली ने ओवर टेक करते समय बाइक में साइड मार दी। इससे जुबेर तो सड़क के एक ओर गिरा जबकि रेशमा ट्रैक्टर ट्राली के पहिये के नीचे आ गई और कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
जुबेर को भी गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुबेर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि रेशमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हादसे युवती के पिता की भी पूर्व में मौत हो चुकी है।