फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 19 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप लगाते कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरकारी राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने जुलूस निकालने के बाद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम की गैर मौजूदगी में एसडीएम सदर को शिकायती पत्र सौंपते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ अपात्रों को   देने का आरोप लगाया। उन्होंने राशन वितरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को अनेक कांग्रेसी जिला महामंत्री संजय वालिया के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर इकट्ठा हुए। घंटाघर पर जिला पूर्ति               विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने  के बाद वह जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां भी उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। 

 डीएम पवन कुमार की गैर मौजूदगी में उन्होंने एसडीएम सदर बीपी यादव से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। संजय वालिया ने आरोप लगाया कि जनपद में राशन कार्ड बनाने में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है।
विज्ञापन


अपात्रों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम  का लाभ दिया जा रहा है, जबकि पात्र व्यक्ति राशन के लिए भटक रहे हैं। बीपीएल कार्ड  धारकों का राशन बंद है। इसे लेकर कार्ड धारकों में भारी रोष है। अशोक सैनी और रविंद्र सैनी ने कहा कि जनपद में राशन की कालाबाजारी चरम  पर है। 
 विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस धंधे में मिले हुए हैं।

उन्होंने उचित दर की दुकानों के बाहर कार्ड धारकों के नाम की सूची चस्पा न होने की बात भी कही। प्रदर्शनकारियों में इकराम खान, शाने हैदर जैदी, नसीब खान, शमशाद अली गौड़, जमाल अहमद, मुख्तयार अहमद, इशरत जहां, हलीमा, कलीम, जब्बार अहमद, शाहजहां, सितारा, नफीसा, वजीर अहमद, मोहम्मद अकबर, गुलसमा, कुर्बान आदि थे।

उधर, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज सिंह यादव ने बताया कि अपात्र लोगों द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्ड बनवा लिए जाने की शिकायत के बाद ही डीएम ने नगर में जांच के लिए 84 अधिकारियों को लगाया हुआ है। 

ब्लॉक स्तर पर भी अधिकारी नामित किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी खुली बैठकें कर अपात्रों को बाहर करने का काम कर रहे हैं। इसके बाद भी यदि कोई अपात्र व्यक्ति लाभ पा रहा है तो उसकी लिखित शिकायत करें मामले की जांच कराकर उसे भी बाहर किया जाएगा। इतना ही नहीं, यदि उसने योजना का लाभ पाते हुए राशन ले भी लिया है तो उसकी रिकवरी विभाग करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें