जिला पंचायत निरीक्षण भवन को भगवा रंग में पुताई करते मजदूर
- फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। शारदीय नवरात्र पर प्रतिवर्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विख्यात सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में लगने वाले मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सात अक्तूबर से प्रथम नवरात्र को शारदीय मेला शुरू होगा। मेले ंके मद्देनजर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
प्राचीन सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी मंदिर पर वर्ष भर में तीन मेले होते हैं। इनमें बड़े मेले शारदीय नवरात्र की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जिला पंचायत की रहती है। इस बार सात अक्तूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। मेले को लेकर पूर्व में भी बैठक हुई थी, इसमें विचार विमर्श होने के बाद मेले की तैयारी शुरू कर दी थी। शाकंभरी खोल में जेसीबी से नाला बनवा कर पानी को एक साइड कर दिया है, ताकि रास्ते में पड़ने वाले स्रोत का पानी एक तरफ से बहता रहे। मार्ग के समतलीकरण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। बैरिकेडिंग एवं लकड़ी के नौ स्थायी पुलों का निर्माण भी हो चुका है। इस बार जिला पंचायत निरीक्षण भवन को भी भाजपा के भगवा रंग में रंगा जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्देशानुसार मेले में पहली बार बेहट से शाकंभरी तक पांच भव्य गेट बनाए हैं। बारिश की संभावना देखकर तीन वाटर प्रूफ रेस्ट रूम, बैरिकेडिंग को भव्य रुप से सजाकर आकर्षक बनाया जाएगा। - डॉ. सुमनलता, अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत
भगवा रंग से बनाया गया स्वागत द्वार- फोटो : SAHARANPUR