फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र को बनाया जाएगा पर्यटन स्थल: शर्मा

विज्ञापन
छुटमलपुर में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अनिल शर्मा का स्वागत करते ब्राह्मण समाज के लोग एवं भाज? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि शिवालिक और सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र को प्रदेश सरकार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहती है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए और स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवालिक रेंज के अधिकारियों से वार्ता कर मां शाकंभरी देवी क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर चर्चा की। राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार इस इलाके को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर कार्य योजना बना रही है। इसलिए उन्होंने यहां आकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। जल्द ही इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें