फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं करेगा लोनिवि

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान तहसील में एसडीएम व हाइवे अधिकारी से बात करते डीएम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। देहली-यमुनोत्री हाईवे निर्माण को लेकर रामपुर मनिहारान-जंधेड़ा समसपुर में लोक निर्माण विभाग केवल अपनी भूमि में सड़क निर्माण करेगा। इसके अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण नहीं करेगा। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर हाईवे के अधिकारियों व ठेकेदार संग जिलाधिकारी ने बैठक कर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह मंगलवार को रामपुर मनिहारान तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम देवेंद्र पांडेय व देहली-यमुनोत्री हाईवे के अधिकारियों व ठेकेदार संग करीब एक घंटे तक मंत्रणा की। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान रामपुर मनिहारान व जंधेड़ा समसपुर आबादी के बीच लोक निर्माण विभाग मात्र अपनी भूमि पर हाईवे निर्माण करेगी। इसके अलावा कोई अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय इसलिए भी लिया गया है कि देवबंद-रामपुर मनिहारान के बीच से देहरादून-देहली कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में तहसील अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा विरासत दर्ज करने में तेजी लाए जाने, विधान सभा चुनाव को लेकर नए वोट फार्मों की जांच के निर्देश दिए। बैठक में तहसील भवन के निर्माण के लिए चयन की गई भूमि के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें