फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से ठप हुई सीवर सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर की सफाई व ढक्कन रखने वाली कंपनी के कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में सीवर की सफाई और ढक्कन रखने वाली कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से सीवर से संबंधित समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिला।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर, पार्षद प्रतिनिध सईद सिद्दीकी, डॉ. अहसान और शहजाद मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से पूरे नगर की सीवर लाइन बंद पड़ी हैं। जगह-जगह सीवर के ढक्कनों से मल बाहर आ रहा है। इसकी वजह से मोहल्लों में गंदगी है। इसके अतिरिक्त सीवर के मेनहोल पर ढक्कन तक नहीं बदले जा रहे हैं। जिसकी वजह से टूटे ढक्कन परेशानी का सबब बने हुए हैं। पार्षदों ने नगरायुक्त से मांग की कि नगर के साथ ही पुरानी मंडी, सराय शाहजी, गली अय्यूब बदर, सराय हिसामुद्दीन में सुहैल फ्रिज वाली गली, मोहल्ला मछियारान, गणपत सराय आदि में सीवर लाइन बंद होने की वजह से मल बाहर आ रहा है। बूढ़ी माई चौक के समीप राजू पान वाला के सामने, पुरानी मंडी में पवन हलवाई के सामने, सराय शाहजी और सराय हिसामुद्दीन में अलग अलग जगह ढक्कन टूटे हैं। जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण की मांग की। नगरायुक्त ने उन्हें बताया कि कंपनी के अधिकारियों से बात चल रही है। जल्द ही सीवर से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें