फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर गिरी कई टन की गुंबद, दो बच्चे चोटिल

विज्ञापन
रायवाला छतरी वाली गली में हुए हादसे में घायल बालक। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रायवाला स्थित छतरी वाली गली में सोमवार की रात दस बजे वसीम पुत्र मकसूद के मकान पर लगभग 200 क्विंटल की गुंबद गिरने से एक ओर जहां मकान क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं दो बच्चे चोटिल हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से बात की। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाकर देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि वसीम ठेला चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है। रायवाला में उसके घर की बगल में पुराना भवन है, जिस पर गुंबद बनी हुई थी। सोमवार की रात करीब दस बजे अचानक से गुंबद टूटकर वसीम के मकान पर जा गिरी, जिससे वसीम का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही वसीम के बच्चों को चोट आई हैं। मंसूर ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और सबसे पहले जिला प्रशासन व नगर आयुक्त को फोन पर सूचना दी। इसके बाद नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाकर देने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया। पार्षद ने भी वसीम को हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग प्रशासन से की है। इस मौके पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, मसरूर बदर, अमित तोमर आदि मौजूद रहे।

रायवाला छतरी वाली गली के गिरी लगभग 200 क्विंटल की गुंबद।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें