फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोटरों और उपकरण के साथ सात चोर पकड़े

विज्ञापन
सरसावा पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर और बरामद सामान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात चोरों को धर दबोचा। उनके पास से किसानों के खेतों से चोरी की गई नलकूप की मोटर, पंखे, तांबे का तार, तमंचे और चाकू आदि बरामद हुए। पुलिस ने सातों चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाने पर पत्रकारों से बातचीत में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात तीन बजे मुखबिर की सूचना पर सरसावा क्षेत्र में नकुड़ रोड पर गुरुकुल स्कूल के समीप जंगल में पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद सात लोगों को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उक्त सभी समूह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कोई खेत से नलकूप की मोटर आदि अन्य उपकरण चोरी करता था तो कोई कबाड़ी का काम करने उन्हें खरीद कर तांबा बेचता था तो कोई बचा हुआ लोहे का सामान बेचने का काम करता था।
चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने नलकूप की आठ सबमर्सिबल पंप, मोटर का पंखा, तांबे का तार, बिना नंबर प्लेट लगी बाइक, दो तमंचे, कारतूस, चाकू और चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में आनंद पुत्र धर्मपाल ग्राम नगली थाना कुतुबशेर, टोनी पुत्र कितेपाल ग्राम अलीपुरा थाना सरसावा, योगेश पुत्र मेघराज ग्राम डूभर किशनपुर थाना तीतरों, सुरेश पुत्र प्रेमचंद ग्राम पिलखनी थाना सरसावा, शिव कुमार पुत्र तेलू राम ग्राम उनाली थाना कुतुबशेर, कतलू पुत्र कैमुद्दीन तथा परवेज पुत्र शकील निवासीगण मानकमऊ थाना कुतुबशेर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चोरों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें