फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दसवीं के 22,555 विद्यार्थियों ने दी गणित की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के अंतिम दिन दसवीं के छात्रों ने गणित तथा 12वीं के छात्रों ने व्यवसायिक शिक्षा व नागरिक शास्त्र विषयों की परीक्षाएं दी। गणित विषय की परीक्षा में जिले भर के 22,555 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में 7,765 परीक्षार्थियों ने दी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे की पाली में जनपद के सभी 101 केंद्रों पर दसवीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए जिले भर में 24,523 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 22,555 ने परीक्षा दी, जबकि 1,963 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में जनपद के मात्र 12 केंद्रों पर 12वीं की व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए जनपद में मात्र 406 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 391 ने परीक्षा दी और 15 गैरहाजिर रहे। दोपहर दो बजे की पाली में 99 केंद्रों पर 12वीं की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए जनपद में 8,320 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,765 विद्यार्थियों ने परीक्षा, जबकि 555 ने परीक्षा छोड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने की बात कही।
सामान्य रहा गणित का प्रश्नपत्र
-श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे पारस सैनी ने बताया कि उसके लिए गणित का प्रश्नपत्र 80 फीसदी आसान रहा, जबकि 20 फीसदी मुश्किल। पारस ने लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल के नंबर सहित 85 फीसदी तक नंबर मिलने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

-एसएएम इंटर कॉलेज के विवेक कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र 70 नंबर का रहा, जिसमें सात सवाल पूछे गए थे। एक सवाल थोड़ा मुश्किल नजर आया बाकी सवाल सामान्य लगेे। पूरा प्रश्न पत्र हल किया है।
विज्ञापन

-अभय दहिया ने बताया कि प्रश्न पत्र 70 फीसदी कोर्स पर आधारित था, जो आसान नहीं था तो मुश्किल भी नहीं लगा। 80 से 90 फीसदी नंबर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें