फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनसुनवाई में आई सात शिकायतें, दो का किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनसुनवाई में आई कुल सात शिकायतों में से मात्र दो का ही निस्तारण हो सका। बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपर नगर आयुक्त प्रथम प्रदीप कुमार यादव ने जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वार्ड 35 स्वतंत्र नगरी के संजीव गोयल ने नालियों की सफाई तथा वार्ड 33 शक्ति पेट्रोल पंप दिल्ली रोड के सामने सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव ने संबंधित सफाई निरीक्षक व सफाई मित्रों को भेजकर सफाई कराते हुए समस्याओं का निस्तारण करा दिया। इनके अलावा वार्ड 58 सराफा बाजार के आशीष सैनी ने सराफा बाजार में, वार्ड 55 चंद्रनगर के प्रदीप वर्मा ने चंद्रनगर में और वार्ड 46 तोता चौक के संजीव गोयल ने न्यू राघवपुरम गेट के पास लाइटें खराब होने की शिकायत की।
अपर नगर आयुक्त ने अवर अभियंता प्रकाश को संबंधित लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दिए। वार्ड 18 लेवर कॉलोनी के संजीव कुमार ने शिव मंदिर के पास आवारा कुत्तों को पकड़वाने और वार्ड 16 नवीन नगर निवासी उमेश सचदेवा ने भी आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। इस पर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें