मोहंड रेंज में मिशन प्रकृति शुद्धि अभियान में श्रमदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी।
- फोटो : बशीरगंज में निर्माणाधीन मैरेज लॉन की छत गिरने से घायल श्रमिक झलूसे।
छुटमलपुर। एनएसएस कैंप के पांचवें दिन पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान फल और औषधीय पौधों का रोपण करते हुए उनसे होने वाले लाभ से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए वनों के संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया गया।
भैंसराऊ के राजकीय इंटर काॅलेज में चल रहे एएचपी इंटर काॅलेज छुटमलपुर के शिविर का शुभारंभ अल्पना पुंडीर और प्रतिभा सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आक्सीजन का महत्व सभी प्रत्यक्ष रूप से देख चुके हैं। जबकि प्रकृति हमें इसे बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध कराती है। इसके लिए हमें प्रकृति का संरक्षण करना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ माहौल मिल सके। इसके बाद छात्राओं ने स्कूल में क्यारियां बनाई और उसमें फूलदार पौधे लगाए।
स्वयंसेवकों नंदिनी, दिव्या, अवनी, यीशु, मनीष, गौतम, वंशिका आदि ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक अमित कंडवाल, अंकित बडोला, नीरज, हिमांशु, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।