फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनसुनवाई में आईं सात शिकायतें, केवल दो का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पथ प्रकाश अतिक्रमण संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई में कुल सात शिकायतें पहुंची। इनमें से गंदगी संबंधी दो का तुरंत निस्तारण कराया गया, जबकि शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

वार्ड 26 के श्यामलाल ने सतीदेव स्थान वाली गली में सफाई कराने तथा पंत विहार निवासी दिनेश वर्मा ने क्षेत्र की नाली की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई कर्मचारियों को स्थल पर भेजकर सफाई कराते हुए दोनों समस्याओं का समाधान कराया गया। इनके अलावा वार्ड 55 प्रेम वाटिका के विशाल बांगा ने पार्क के झूले ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर उद्यान विभाग के अवर अभियंता को निरीक्षण कर कार्रवाई कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 34 हकीकत नगर दयाल कॉलोनी निवासी विजेंद्र ने हकीकत नगर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर अपर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए। वार्ड 43 इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास रहने वाले रवि छाबड़ा ने कॉलेज के पास बंद पड़ी लाइट को ठीक कराने, वार्ड 37 गिल कॉलोनी निवासी अशोक गुप्ता ने कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा वार्ड 10 काजीपुरा निवासी शहजाद मलिक ने काजीपुरा नवादा रोड पर लाइटों के चैन कवर बदलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। इन पर अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने पथ प्रकाश के अवर अभियंता को सर्वे कराकर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें