फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन से लापता चल रहे युवक का शव खलासी लाइन क्षेत्र में रेलवे के र्क्वाटर में पड़ा मिला है। युवक के शरीर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। आशंका जताई जा रही युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अपने स्तर से हत्या किए जाने की बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के खलासी लाइन निवासी युद्धवीर (32) पुत्र राजेंद्र सिंह आइटीसी में कार्यरत था। दो दिन पहले युवक घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन अपने स्तर से युवक की तलाश करते रहे। इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई। शुक्रवार को खलासी लाइन क्षेत्र में एक रेलवे क्वार्टर में युवक का शव पड़ा मिला, लेकिन उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवक की हार्टअटैक से मौत हुई है। वहीं, पुलिस अपने स्तर से हत्या किए जाने की दिशा में भी जांच कर रही है, लेकिन परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता लग पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें