फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर इलेविन की टीम ने पांच विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
भूतेश्वर क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में विजेता सीनियर एलेवन की टीम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर महिलाओं और पुरुषों की मिश्रित टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। सीनियर इलेविन ने इस मैच को पांच विकेट से जीत लिया। उत्तर प्रदेश की पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं वर्तमान में कोच भावना तोमर की पारी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

गर्ल्स एलेविन की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गर्ल्स इलेविन की टीम ने 19.4 ओवर में 87 रन बनाए। पूर्व रणजी खिलाड़ी भावना तोमर ने सर्वाधिक 29 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर एलेविन की टीम ने 12.3 ओवर में 88 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। सीनियर टीम की ओर से संजय ने 26 व वीनू के 21 रन बनाए। गेंदबाजी में आस्था ने तीन विकेट लिए। मैच के दौरान भूपेंद्र कच्छल, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, भावना तोमर, वर्णिका चौधरी, संजय शर्मा, अवनीश मंडोलिया, नीरज गोयल, नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें