सहारनपुर। वी स्पोर्ट्स क्लब एवं क्रीड़ा भारती की ओर से रविवार को जनमंच प्रेक्षागृह में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक का शुभारंभ भारतीय संविधान के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बाबूराम सैनी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच संदीप रंधावा ने वी स्पोर्ट्स के संबंध में बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्य रूप से लाटरी द्वारा विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को अनुदान देने, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों व उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके बाद खिलाड़ियों को आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठक में क्षेत्रीय खेल अधिकारी प्रेम कुमार, रश्मि टेरेंस, रविकांत धीमान, रामशरण, रवि किरण, विजेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, आकाश चौधरी, अरजीत सिंह खालसा, सोनम, अंजलि शर्मा, शौर्य प्रताप, मयंक, रजत, आशीष, अनुज कुमार, गौरव, अर्जुन चौधरी, प्रीति चौहान, आशीष कुमार, शिवदत्त शर्मा, रितिक बर्मन, भारत भूषण मौजूद रहे।