फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रविवार को एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उससे चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहा था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार प्रभारी हरेंद्र सिंह ने टीम के साथ लकड़ी के पुल के समीप विकास निवासी मानकमऊ थाना कुतुबशेर को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुईं। इनमें से एक बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी तथा दूसरी बाइक की शनाख्त हो गई। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र से ही चोरी की गई थी। आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ कुतुबशेर व सरसावा समेत कई थानों वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें