सहारनपुर। डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पार्सल और स्पीड पोस्ट पार्सल की दरों में पिछले महीने ही वृद्धि की है। इससे वह लोग परेशान हैं, जो अक्सर डाक विभाग के जरिए सामान मंगवाते या भेजते रहे हैं। दरों में संशोधन के बाद 500 ग्राम से अधिक का सामान अब पार्सल में जाएगा, जिसके अधिक चार्ज चुकाने होंगे। अभी तक इतने वजन का सामान स्पीड पोस्ट से चला जाता था। दरें महंगी होने को लेकर गांव सौराना निवासी डॉ. राजीव उपाध्याय का कहना है कि वह डाक के जरिए अक्सर किताबें मंगवाते थे। महीने में पांच से छह किताबें मंगवाने का औसत उनका बैठता है। कई साल से सामान्य वजन की किताब मंगवाने के लिए उनको 30 से 35 रुपये चुकाने पड़ते थे, लेकिन डाक विभाग ने करीब छह महीने पहले यह शुल्क बढ़ाकर करीब 55 रुपये कर दिया था। अब फिर से शुल्क बढ़ाया गया है, जो 55 रुपये से बढ़कर 100 रुपये तक हो गया है।
24 स्पीड पोस्ट की नई दरें (रिटेल कस्टमर के लिए)
वजन ग्राम मेंलोकल200 किमी तक201 से 500 किमी501 से 10001001 से 2000 किमीऊपर
50 ग्राम तक38 रुपये-94 रुपये94 रुपये94 रुपये94 रुपये94 रुपये
51 से 250-48 रुपये-118 रुपये-126 रुपये-136 रुपये144 रुपये-154 रुपये
251 से 50056 रुपये-140 रुपये-150 रुपये-164 रुपये172 रुपये-186 रुपये
48 स्पीड पोस्ट की नई दरें
वजन ग्राम मेंलोकल से 200 किमी201 से 500 किमी501 से 1000 किमी1001 से 2000 किमीऊपर
50 ग्राम तक61 रुपये-61 रुपये-61 रुपये-61 रुपये-61 रुपये
51 से 250-77 रुपये-82 रुपये-88 रुपये-94 रुपये-100 रुपये
251 से 500-91 रुपये98 रुपये-107 रुपये112 रुपये-121 रुपये
-
24 स्पीड पोस्ट दरें (कांट्रैक्चुअल बल्क कस्टमर के लिए)
वजनलोकलराज्य के अंदर-मेट्रो सिटी के लिए-देश भर में
50 ग्राम तक-38 रुपये-50 रुपये68 रुपये70 रुपये
51 से 500-48 रुपये-60 रुपये-94 रुपये100 रुपये
48 स्पीड पोस्ट की दरें (कांट्रैक्चुअल बल्क कस्टमर के लिए)
वजन-राज्य के अंदर-मेट्रो सिटी मेंदेशभर में
50 ग्राम तक48 रुपये-56 रुपये60 रुपये
51 से 500-59 रुपये-70 रुपये72 रुपये
डाक विभाग ने बाजार में अन्य कंपनियों को देखते हुए अपनी दरों में संशोधन किया है, जो नियमित ग्राहक हैं उनको छूट भी दी जा रही है। छात्रों के लिए अलग से दस फीसदी की छूट है।
- हिमांशु तिवारी, अधीक्षक, डाकघर