फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वगणना हुई शुरू, महापौर, मंडलायुक्त और सीडीओ ने भरी ऑनलाइन जानकारियां

Tue, 17 Nov 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनगणना 2027 के तहत स्वगणना की शुरुआत सोमवार से हुई। पहले दिन महापौर डॉ. अजय कुमार, मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुशील कुमार वर्मा ने स्वगणना पर अपनी जानकारी दर्ज की। स्वगणना 30 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

महापौर डॉ. अजय कुमार ने अपने कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर अपनी जानकारी दर्ज कराते हुए स्वगणना में भागीदारी की। कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी व कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने उनकी स्वगणना कराई। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सलिल पटेल, सहायक नगरायुक्त विकासधर दुबे, निगम के वरिष्ठ लेखा परीक्षक अजमैन, कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, फील्ड ट्रेनर साक्षी सेठ मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार से स्वगणना कराने उनके कार्यालय पहुंचे। मंडलायुक्त ने ऑनलाइन स्वगणना करते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में अपनी भागीदारी की। उन्होंने लोगों से स्वगणना में भागीदारी करने की अपील की।
नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम परिसर से वाहन रैली निकाली गई। रैली को महापौर डॉ. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वगणना के लिए प्रेरित करने का संदेश देती निगम परिसर से शुरू हुई वाहन रैली महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर शाम को निगम परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि आमजन अपनी और अपने परिवार की जानकारी पूरी ईमानदारी, सावधानी और शुद्धता के साथ दर्ज करें। इस दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें