फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की धूम, जगमगा उठे मंदिर

विज्ञापन
रोशनी से जगमगाया भूतेश्वर महादेव मंदिर: सहारनपुर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भव्य तरीके - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं से सजाया गया। जिले और महानगर के शिवालयों में भोले बाबा के जयकारे गूंजेंगे। इसके साथ ही विशेष अनुष्ठान तैयारियां पूरी की गई हैं।
विज्ञापन

महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, तहसील श्री शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री साईंधाम, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। तहसील शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों में चार पहर की पूजा-अर्चना करने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, कैमरों से होगी निगरानी
सहारनपुर। महानगर में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इसके साथ ही शहर के चारों शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए खुफिया विभाग की टीमों और संबंधित थानों की पुलिस के अलावा पीएसी बल को तैनात करने के निर्देेश एसएसपी दिनेश कुमार ने दिए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। एसएसपी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर पूरे जनपद में चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन

शिव पूजन का शुभ मुहूर्त -- प्रात: 6:56 से 11:09 तक
-- दोपहर 12:34 से 01:58 तक
-- सायं काल 4:47 से 6:11 बजे तक
चार पहर की पूजा का समय
-- प्रथम पहर शाम 6:11 से 9:11 तक
-- दूसरा पहर रात्रि 9:11 से 12:11 तक
-- तीसरा पहर रात्रि 12:11 से सुबह 3:11 तक
-- चौथा पहर प्रात: 3:11 से 5:11 तक

रोशनी से जगमगाया बागेश्वर महादेव मंदिर: सहारनपुर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भव्य तरीके- फोटो : SAHARANPUR

रोशनी से जगमगाया महादेव मंदिर: सहारनपुर के भूतेश्चवर महादेव मंदिर को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्- फोटो : SAHARANPUR

रोशनी से जगमगाया बागेश्वर महादेव मंदिर: सहारनपुर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भव्य तरीके- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें