फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमित शाह और सीएम योगी की रैली में जय श्री राम के नारे लगाने वाले मुस्लिम युवक को मिल रही थीं धमकियां और फिर...

Wed, 22 Dec 2021 12:19 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

मंत्री अमित शाह और सीएम योगी की रैली में जय श्री राम और जय माता दी के नारे लगाने वाले मुस्लिम युवक को धमकियां मिल री थीं। अब प्रशासन ने उसे सुरक्षा मुहैया कराई है।
विज्ञापन
मंत्री अमित शाह की रैली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के तीतरो में गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की रैली में जय श्री राम व भारत माता की जय के नारे लगाने वाले भाजपा नेता अहसान राव को प्रशासन ने सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया है।

विज्ञापन

 
ग्राम धानवा निवासी अहसान राव के द्वारा पिछले दिनों पुवांरका में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली में जय श्री राम व भारत माता की जय के नारे लगाए गए थे। इसके बाद वे सुर्खियों में आ गए थे। अहसान राव ने बताया कि उसके बाद से कुछ मुस्लिम लोग धमकियां दे रहे थे। उन्होंने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था और एसएसपी सहारनपुर को प्रार्थना-पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, जिसके चलते जिला प्रशासन ने उसे सुरक्षाकर्मी मुहैया करा दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां
विज्ञापन


भाजपा नेता अहसान राव का कहना है कि वह हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहकर देशहित को सर्वोपरि मानते है और ऐसी धमकियों से हरगिज डरने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें