फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ाएंगे माध्यमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब खेलों में भी आगे बढ़ेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश दिए हैं कि खेल विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर अपने विद्यार्थियों को जनपद में होने वाली खेल गतिविधियों में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में खेल गतिविधियां उस स्तर की नहीं हो पा रही हैं, जिस स्तर की होनी चाहिए। साल में एक बार खेल प्रतियोगिताएं कराकर खेलों के नाम पर औपचारिकता निभा दी जाती है। इसकी वजह से एक ओर जहां नई खेल प्रतिभाएं नहीं उभर पाती हैं, वहीं दूसरी ओर जो प्रतिभावान खिलाड़ी होते हैं उनकी प्रतिभा भी दम तोड़ देती है। खेल शिक्षक भी साल भर खेलों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में शासन ने निर्णय लिया है कि विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं जब हों तब हों, लेकिन खेल विभाग जो भी खेल प्रतियोगिताएं कराता है विद्यालयों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को उनमें प्रतिभाग कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर खेल विभाग से खेलों का कार्यक्रम लेकर उसका प्रचार प्रसार अपने विद्यालयों में करने को कहा है, साथ ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर की व्यायाम शिक्षिका सोनिया को माध्यमिक विद्यालयों में खेल गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराएं। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
-----
किराए पर दे दिए मैदान
जनपद में अनेक माध्यमिक विद्यालयों के पास मैदान तक नहीं हैं। महानगर में भी ऐसे विद्यालयों की संख्या कम नहीं है। इसके अलावा जिन विद्यालयों के पास मैदान हैं उन्होंने क्रिकेट एकेडमी और अन्य को किराए पर दिए हुए हैं। इसकी वजह से विद्यार्थियों को मैदान पर खेलने का मौका नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

-----
विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभाग कराने के आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने दिए हैं। आदेशों के अनुपालन में सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें