फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे माध्यमिक के शिक्षक

Sat, 23 May 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षक बिना अनुमित के मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। फैसला आगामी जून और जुलाई माह में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए लिया गया है। शिक्षकों को मुख्यालय छोड़ने से पहले विभागीय अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


परीक्षा तिथियों की समय सारिणी जारी की गई है। इसके तहत 31 मई को सिपाही भर्ती परीक्षा होगी। इसके बाद तीन और चार जून प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा आयोजित होगी। वहीं 8, 9 व 10 जून को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा-2025 होगी। 14 जून को प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा तथा 21 जून को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। इसके अलावा दो, तीन और चार जुलाई को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटेट) आयोजित होगी। डीआईओएस डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि इन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें