जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन के फॉर्म जमा करते छात्र छात्राएं
-महाविद्यालयों एवं संस्थानों में चल रहे स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दूसरी मेरिट लिस्ट के प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। महाविद्यालयाें एवं संस्थानों द्वारा तीसरी मेरिट लिस्ट आज यानी छह अगस्त को जारी की जाएगी।
मंगलवार को महाराज सिंह कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 72, बीएससी बायोलॉजी में 17 और बीएससी गणित में 14 प्रवेश हुए। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के तौर पर संचालित बीए और बीकॉम में मंगलवार को कोई प्रवेश नहीं हुआ, जबकि बीएससी बायोटेक में तीन और बीसीए में एक प्रवेश हुआ। इस प्रकार दूसरी मेरिट के आधार पर कुल 303 प्रवेश महाराज सिंह कॉलेज में हुए हैं। जेवी जैन कॉलेज में पहली और दूसरी मेरिट के आधार पर मंगलवार तक बीए में 562, बीएससी में 122 और बीकॉम में 257 प्रवेश हो चुके हैं। उधर, मुन्नालाल कॉलेज में अभी तक कुल 252 प्रवेश हुए हैं। उधर, महाविद्यालयों एवं संस्थानों द्वारा रिक्त सीटों के आधार पर तीसरी मेरिट लिस्ट आज जारी की जाएगी। तीसरी मेरिट के प्रवेश सात और आठ अगस्त को होंगे।