फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण करने में सहारनपुर प्रदेश का दूसरा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण करने में जनपद का प्रदेश में दूसरा स्थान है। जनपद में 12 जून तक 90.77 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण हो चुका है। प्रथम स्थान पर आने वाले मिर्जापुर जनपद में 91.01 फीसदी राशन कार्ड धारकों को इस योजना का खाद्यान्न वितरित हो चुका है। पूरे प्रदेश का यह प्रतिशत 85.81 है।
विज्ञापन

कोरोना काल में राशनकार्ड धारकों को महीने में दो बार खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इनमें एक नियमित राशन वितरण है और दूसरा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसमें अंत्योदय हो या पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक दोनों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जा रहा है। इसमें दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं शामिल है। जनपद में 584722 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 54618 राशन कार्ड अंत्योदय योजना और शेष कार्ड पात्र गृहस्थी योजना के हैं। जनपद में पांच जून से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि 12 जून तक जनपद के 90.77 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण हो चुका है। ---------
खाद्यान्न वितरण में टॉप फाइव जिले
जनपद --------- खाद्यान्न वितरण
मिर्जापुर ---------- 91.01 प्रतिशत
सहारनपुर -------- 90.77 प्रतिशत
पीलीभीत --------- 90.67 प्रतिशत
अंबेडकर नगर ----- 90.42 प्रतिशत
रायबरेली ----------- 90.16 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें