बजरंगल दल के कार्यकर्ता द्वारा पकड़ा गया दूसरे वर्ग का युवक
- फोटो : SAHARANPUR
भगवा वस्त्र पहनकर भीख मांग रहा दूसरे वर्ग का युवक पकड़ा
सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर भगवा वस्त्र पहनकर और हाथ में छड़ी लेकर भीख मांग रहे दूसरे वर्ग के युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। आरोपी को कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया।
बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक ने बताया कि सोमवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि पेपर मिल रोड पर दूसरे वर्ग का युवक भगवा वस्त्र पहनकर और हाथ में छड़ी लेकर घर-घर जाकर भीख मांग रहा है। वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक शमीम कस्बा थानाभवन (शामली) का रहने वाला है। उसने स्वीकार किया कि उसके दो अन्य साथी शहर में इसी तरह भगवा वस्त्र धारण कर घूम रहे हैं। हरीश कौशिक ने कहा कि ये लोग दिन में रेकी करते हैं और रात को वारदात को अंजाम देते हैं। हंगामा करने वालों में जिला सहमंत्री अनुज शर्मा, सागर भारद्वाज, ललित शर्मा, सुमित शामिल रहे। वहीं, सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।