फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों से मिठाई और मावे के नमूने लेकर किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर में दुकान से मिठाई एवं मावे के नमूने लेकर सील किए।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर जनमानस को गुणवत्तापूर्ण मिठाई और खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने सरसावा में पहुंचकर दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच की। टीम ने अंबाला रोड पर स्थित यमुना स्वीट्स से खोया (मावा) का नमूना, क्वालिटी स्वीट्स से खोया (मावा) तथा गुझिया का नमूना तथा बीकानेर स्वीट्स से कलाकंद मिठाई का नमूना भरकर सील किया। उधर नगर के बाजारों में जैसे ही खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी की सूचना मिली तो बेकरी तथा मिठाई व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर निकल गए।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी रणधीर सिंह ने कहा कि व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग के डर से प्रतिष्ठान बंद करने की आवश्यकता नहीं है। वे मानकों के अनुसार मिठाई अथवा अन्य भोज्य पदार्थ बेचें तो वे बिना डरे अपना व्यापार चला सकते हैं। व्यापारियों का प्रतिष्ठान बंद भागना कहीं ना कहीं संदेह पैदा करता है कि मिठाई में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें