फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की शिकायत पर एसडीएम ने की स्टार पेपर मिल की जांच-

विज्ञापन
सहारनपुर में स्टार पेपर मिल में निरीक्षण करते सदर एसडीएम व प्रदुषण विभाग के अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंडन नदी और खेतों में प्रदूषित पानी छोड़ने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ स्टार पेपर मिल के प्लांट की जांच की। उन्होंने मिल द्वारा छोड़े जा रहे पानी के नमूने भी लिए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के कई किसानों एवं ग्रामीणों ने स्टार पेपर मिल पर उनके खेतों में प्रदूषित पानी छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं और चर्मरोग हो रहे हैं। कई पर्यावरण प्रेमियों ने भी इस बारे में शिकायत की थी। इसे देखते हुए सहायक अभियंता प्रदूषण सत्यविजय वर्मा को साथ लेकर मिल का निरीक्षण किया और मिल द्वारा छोड़े जा रहे पानी के नमूने लिए। साथ ही मिल के बॉयलर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मिल में कागज तैयार करने के लिए पानी का प्रयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया के अंतिम चरण में पानी का रंग और गुण बदल जाता है। जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि मिल पानी के शोधन के लिए पुरानी तकनीक का प्रयोग कर रही है। मिल प्रबंधन को नवीनतम तकनीक का प्रयोग करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ पानी की कम मात्रा की आवश्यकता पड़ेगी बल्कि बाहर छोड़े जाने वाले पानी की गुणवत्ता भी बेहतर हो सकेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में छोड़े जा रहे पानी के सैंपल ले लिए गए हैं। जिनकी जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता महेंद्र सिंह, पेपर मिल महाप्रबंधक (कार्मिक) मोहन शर्मा, डॉ़ प्रदीप चौधरी उपमहाप्रबंधक निर्माण, संजय जिंदल सहायक महाप्रबंधक क्वालिटी कंट्रोल और पर्यावरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें