फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोदकर स्क्रैप कारोबारी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के बुड्ढी माई चौक पर स्क्रैप कारोबारी को चार युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की सास ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी न देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कुतुबशेर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

घटना शनिवार की रात एक बजे की है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला बुड्ढी माई चौक निवासी सिराज पुत्र मुबारिक स्क्रैप कारोबारी थे, जो उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर में कारोबार करते थे और इन दिनों परिवार के साथ वहीं रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक सिराज की माता की इन दिनों तबियत खराब है। इसलिए सिराज सहारनपुर में मां के लिए दवा लेने आए थे और रात में बुड्ढी माई चौक के निकट स्थित अपने मकान पर रुके थे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रात एक बजे ढोलीखाल निवासी सारान पुत्र शमीम, जिशान पुत्र फुरकान, अलीशान पुत्र फुरकान, कासिफ पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला ढोलीखाल बुड्ढी माई चौक पर बैठे हुए थे। तब, आरोपियों ने फोन कर सिराज को बुलाया। आरोपियों ने सिराज से पांच हजार रुपये मांगे और मना करने पर इनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने चाकुओं से कमर और जांघ पर वार कर सिराज को मौत के घाट उतार दिया। खून अत्यधिक बहने और रीढ़ की हड्डी के पास की नस कटने की वजह से ही सिराज की मौके पर ही मौत हो गई। पता लगते ही थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मृतक की सास फहमीदा ने रंगदारी देने से मना करने पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंडी क्षेत्र से हुआ था विवाद शुरू, दोस्त भी थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक सिराज का आरोपियों के साथ कोतवाल मंडी क्षेत्र में शनिवार की रात दस बजे झगड़ा हुआ था। इसके बाद सिराज अपने घर आ गए। आरोपियों ने उन्हें घर से बुड्ढी माई चौक पर बुलाकर हत्या कर दी। वारदात कोतवाली मंडी क्षेत्र से शुरू हुई थी, लेकिन कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर छुट्टी पर हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी सिराज के दोस्त भी रहे हैं, जिन्होंने पैसों की मांग की और विरोध करने पर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें